28/05/2026
जो लोग तुम्हें समझ नहीं पाए,
उनके सामने खुद को बार-बार साबित करने की ज़रूरत नहीं है।
हर इंसान तुम्हारी सोच,
तुम्हारे संघर्ष और तुम्हारे दिल की सच्चाई को समझ सके —
यह ज़रूरी नहीं होता।
कुछ लोग तुम्हें अपनी नजरों से देखेंगे,
ना कि तुम्हारी सच्चाई से।
और ऐसे लोगों को समझाने में
सिर्फ तुम्हारी ऊर्जा और शांति खत्म होती है।
जो सच में तुम्हारे अपने होंगे,
वो तुम्हारी खामोशी भी समझ लेंगे।
और जो नहीं समझना चाहते,
उन्हें हजार शब्द भी कभी काफी नहीं लगेंगे।
इसलिए खुद को बदलने के बजाय,
खुद पर भरोसा रखना सीखो। ✨
Sanatan Pravah by VJ