Hello Corner

Hello Corner For all Amravatikar who visit hello corner

23/04/2023
"एक शाम महिलाओं का सम्मान"
10/01/2023

"एक शाम महिलाओं का सम्मान"

18 दिसेम्बर के कविसम्मेलन व मुशायरे में शिरकत करनेवाले देश के मशहूर व्यंगकार-कवि पंडित सत्यनारायण सत्तन,अंतरराष्ट्रीय शा...
22/12/2022

18 दिसेम्बर के कविसम्मेलन व मुशायरे में शिरकत करनेवाले देश के मशहूर व्यंगकार-कवि पंडित सत्यनारायण सत्तन,अंतरराष्ट्रीय शायर अबरार काशिफ़,बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार अहसान कुरैशी व कवि पंडित सागर त्रिपाठी ने शहर की मशहूर कॉफी शॉप *हैलो कॉर्नर* को सदिच्छा भेंट दी !
कॉफ़ी की चुस्कियों के साथ सभी ने एक दूसरे से अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किये।
इस मौके पर हैलो कॉर्नर सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, एवम उनकी याददाश्त के तौर पर कॉफ़ी मग पर सभी ने अपने ऑटोग्राफ दिये।

05/10/2022

अधर्म पर धर्म की विजय !
असत्य पर सत्य की विजय !!
बुराई पर अच्छाई की विजय !!!
और पाप पर पुण्य की विजय !!!!
को दर्शाते हुवे हम सभी दशहरा मनाते है।
दशहरे के इस शुभअवसर पर हम सभी अपने अंदर के बुराईरूपी रावण का दहन करे,सत्य के पथ पर चले,ये पावनपर्व आप सभी के जीवन मे सुख-समृद्धि-वैभव-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लाये।
आप सभी को *दशहरे* के पावन पर्व की
हार्दिक शुभकामनाएं...

- इरफान अथर अली
हैलो कॉर्नर
कैम्प अमरावती

14/08/2022

🇮🇳

"हर घर तिरंगा फहराने के लिए हैलो कॉर्नर द्वारा किये जा रहे प्रयास स्तुतनिय हैं."-संजय पवार"इस वर्ष हमारा देश 75 व अमृतमह...
04/08/2022

"हर घर तिरंगा फहराने के लिए हैलो कॉर्नर द्वारा किये जा रहे प्रयास स्तुतनिय हैं."
-संजय पवार

"इस वर्ष हमारा देश 75 व अमृतमहोत्सव मना रहा हैं, इस बार ध्वजारोहण के नियमो में कुछ बदलाव किए गए है,जिससे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आम जनता भी अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके,हैलो कॉर्नर द्वारा इस दिशा में जनजागरण हेतु किये जा रहे प्रयास स्तुतनिय हैं" ऐसे उदगार हैलो कॉर्नर में ध्वजारोहण सम्बंधित गाइडलाइन्स के फलक का अनावरण करते हुवे विभागीय एडिशनल आयुक्त श्री संजय पवार ने व्यक्त किये।
इस मौके पर उपस्थित निवासी जिल्हाधिकारी श्री.आशीष बिजवल ने कहा कि "प्रशासन द्वारा व्यापक तौर पर हर घर तिरंगा फहराने के अभियान को गतिमान किया जा रहा हैं, हैलो कॉर्नर और उनकी पूरी टीम का मैं अभिनंदन करता हूँ कि उन्होंने अभिनव तरीके से इस अभियान को लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया हैं।"
पोलिस उपयुक्त श्री विक्रम साळी ने अपने सम्बोधन में "अमरावती की तमाम जनता को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आव्हान किया साथ ही 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी शहरवासियों को अपने अपने घर प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फैलाने का आव्हान किया।"
कार्यक्रम का आयोजन इरफान अथर अली ने व सूत्रसंचालन सामाजिक कार्यकर्ता सलीम मिरावाले ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के शुरुवात में ही कार्यक्रम की भूमिका रखी और कहा कि आज जबकि पूरे देश मे हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं , देश के एक अच्छे नागरिक होने के नाते हमने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान के माध्यम से , जनता में योजनाओं के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए *हेलो कॉर्नर* कॉफीशॉप में आकर्षक डिस्काउंट लॉन्च किया है। गौरतलब हैं कि हैलो कॉर्नर द्वारा नित नए अभियान चलाए जाते है फिर चाहे वो जनता में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने का हो या कोरोना महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का हो। आज़ादी के अमृतमहोत्सव के मौके पर हैलो कॉर्नर ने जनता को आव्हान किया कि वे अपने घर तिरंगा फहराए, उसके साथ सेल्फी लेकर हमे बताये और हमारे प्रोडक्ट्स पर 10%डिस्काउंट पाए (16 अगस्त एकदिवसीय
ऑफर)।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर विभागीय एडिशनल कमिश्नर श्री संजय पवार, निवासी जिल्हाधिकारी श्री आशीष बिजवल, पोलिस उपायुक्त श्री विक्रम साळी, तहसीलदार श्री संतोष काकड़े, तहसीलदार सौ.वैशाली पाथरे, ट्रैफिक पी.आई.श्री.राहुल आठवले, फ्रेज़रपुरा पोलिस स्टेशन के थानेदार श्री.अनिल कुरळकर,हाफ़िज़ नाज़िम साहेब, हाजी रम्मूसेठ और देवानंद भोजे मौजूद थे।
कार्यक्रम में आसिफ अथर अली, इमरान ख़तीब, सुभाष देशमुख,सोहेल मन्नान, फैजान अली, प्रोफेसर दाऊद शेख, हाजी डॉक्टर शाहेद फारुखी, रहमत अली, डॉक्टर जीशान फारुखी, डॉक्टर ऐजास खान, अमोल पाटिल , सुनील सचदेवा, फैसल गनी, एड. नीरज देशमुख , राजू चौधरी, राजू लुचैवाले, रिज़वान मंसूरी आकाश राऊत, प्रवीण धन्दर, अमोल गायकवाड़, ज्ञानेश्वर भाकरे और वामकराव सहित परिसर के अनेक गणमान्य मौजूद थे।

90 के दशक के सबसे चर्चित खलनायक इशरतअली का हैलो कॉर्नर में कॉफी के साथ चर्चा !:* 90 के दशक सबसे चर्चित खलनायक, जिन्हें अ...
07/05/2022

90 के दशक के सबसे चर्चित खलनायक इशरतअली का हैलो कॉर्नर में कॉफी के साथ चर्चा !

:* 90 के दशक सबसे चर्चित खलनायक, जिन्हें अपनी लाजवाब डायलॉग डिलीवरी के लिए भी जाना जाता हैं ,सबसे करप्ट पोलिस ऑफिसर, राजनेता इशरतअली को भला कौन नही जानता। इशरतअली ने अपने फिल्मी जिंदगी में छोटीबड़ी करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया,जिसमे प्रमुख रूप से कालचक्र,तुम मेरे हो,बिच्छु, आ गले लग जा, क्रांतिवीर,आंदोलन, आतंक ही आतंक,ग़दर जैसी अनेक फिल्में हैं, जिन्हें इन्होंने अपने किरदार से यादगार बना दिया।
आज कुछ निजी कार्यो से उनका अमरावती आगमन हुवा,जिस तरह कोई आगरा जाए और ताजमहल न देखने जाए,दिल्ली जाए और लालकिला न देखे, उसी तरह कोई अमरावती आये और यहां की मशहूर कॉफी हाउस हैलो कॉर्नर न जाये, ऐसा हो नही सकता।
अपने व्यस्ततम दौरे के दरमियान उन्होंने हैलो कॉर्नर को भेट दी, इस मौके पर हैलो कॉर्नर के संचालक इरफान अथर अली, सलीमभाई मिरावाले व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री राहुल आठवले ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कॉफी की चुस्कियों के साथ एक्टर इशरतअली ने अपने फिल्मी जीवन के अनुभवों को शेयर किया, उन्होंने कहा कि हालांकि अपने फिल्मी कैरियर में वे एक करप्ट बदनाम पोलिस अधिकारी और राजनेता के रूप में नजर आये, इसके अलावा अपने फिल्मी कैरियर में उन्होंने ज्यादातर बुरे आदमी का रोल अदा किया , किन्तु अपनी जातीजिंदगी में वे खुदा से डरनेवाले एक नेक बन्दे हैं। हम फिल्मों में निगेटिव रोल इसलिए करते है , हीरो की मार खाते है और अंत मे जेल या बुरी मौत मारे जाते है ,ताकि लोग इससे सबक ले कि हम अपनी जातीजिंदगी में खलनायक नही, नायक बने।
इस मौके पर एक्टर इशरतअली ने हैलो कॉर्नर के कॉफी मग पर ऑटोग्राफ दिया। हैलोकॉर्नर पर बड़ी संख्या में मौजूद युवक व युवतियों ने उनके साथ फोटोग्राफ लिया।

03/05/2022

अमरावती - रमजान ईद निमित्त
"हैलो कॉर्नर" शिरखुर्मा पे चर्चा....न्युज 18 लोकमत ची संवाद यात्रा..
https://fb.watch/cMFriVtS1O/

Address

1-DANISH COLONY CAMP AMRAVATI
Amravati
444602

Opening Hours

Monday 10am - 9pm
Tuesday 10am - 9pm
Wednesday 10am - 9pm
Thursday 10am - 10pm
Friday 10am - 9pm
Saturday 10am - 9pm
Sunday 10am - 9pm

Telephone

09209112112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hello Corner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category