09/05/2019
आवश्यक सामग्री
4 अंडे (कच्चे)
एक प्याज, बारीक कटा हुआ
एक टमाटर, बारीक कटा हुआ
1/4 चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 से 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
एक कप बारीक कटी सब्जियां(गाजर, मटर, शिमला मिर्च, बींस)
1 से 2 साबुत लाल मिर्च
एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/4 चम्मच गरम मसाला
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
एक चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
स्वादानुसार नमक
एक बड़ा चम्मच तेल या मक्खन
विधि
- एक बाउल में अंडे फोड़ लें और उसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- अब एक पैन में जीरा डालकर भूनें. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटा हुआ प्याज, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च डालकर हल्का फ्राई कर लें. ध्यान रहे प्याज को ब्राउन नहीं करना है.
- अब प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर 2 मिनट भूनें.
- इसके बाद हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाडउर डालकर चलाएं.
- जब टमाटर और मसालों में से तेल अलग होने लगे तो उसमें सब्जियां और आधा कप पानी डालकर पैन को ढककर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर सब्जियां पकाएं.
- अब इसमें फेंटा हुआ अंडा और धनिया पत्तियां डालकर मिक्स करें.
- इसे तब तक चलाते रहें जब तक अंडा पूरी तरह से भुर्जी जैसा न बन जाए.
- अब गैस बंद कर दें. लीजिए तैयार है एग भुर्जी. इसमें चाट मसाला डालकर परांठे या रोटी के साथ सर्व करें.
ध्यान दें: आप अपने मन की कोई भी सब्जी इसमें डाल सकते हैं या फिर बिना सब्जी के भी इसे बना सकते हैं.
- इसमें धनिया पत्ती एग डालने से पहले डालें.
- आप इसे बच्चों के टिफिन में ब्रेड के साथ भी पैक कर सकती हैं.