Celebration with Little Wings

Celebration with Little Wings Have you ever felt the magical happiness while celebrating your b'day? Celebrate b'day with unfortunates kids to taste the sea of love of God living.

YesWeCareForYou

24/09/2017

Come, Lets spread the happiness...

There is a treasure which you get to see once you visit there. You don't have to discover it, instead they will unleash ...
13/08/2017

There is a treasure which you get to see once you visit there. You don't have to discover it, instead they will unleash it for you. You just have to show little love to them. In turn they will shower love on you.
And what's great, every time you go there, treasure unleashed for you increases everytime.

There is a treasure which you get to see once you visit there. You don't have to discover it, instead they will unleash it for you. You just have to show little love to them. In turn they will shower love on you.
And what's great, every time you go there, treasure unleashed for you increases evweytime.

परी, आनंद और अब्दुलभाग - 3(भाग 1 और 2 के लिए परी, आनंद और अब्दुल http://banyan-bandstand.blogspot.com/2017/04/blog-post....
28/05/2017

परी, आनंद और अब्दुल
भाग - 3

(भाग 1 और 2 के लिए परी, आनंद और अब्दुल http://banyan-bandstand.blogspot.com/2017/04/blog-post.html)

छोटे बच्चे को भी शायद कुछ याद आया होगा,
नहीं, उसको तो याद भी नही होगा
कि इससे पहले उसकी एक ज़िन्दगी और थी।
या ये भी हो सकता है कि,
आधे से ज्यादा बार उसे,
घर या घर वालो की बजाय,
चॉक्लेट ने ही खुश किया होगा,
चॉक्लेट से उसका रिश्ता ज्यादा था बजाय घर से!

ये सब सोच कर देख कर मुड़ा
कुछ और बच्चो को देखने
एक और छोटा बच्चा, अब्दुल,
खाने के बीच मे झपकियां ले रहा था,
वो मासूम चेहरा, झपकियों के साथ और भी कई गुना मासूम होगया था,
दिल पिघल जाता है कुछ नज़ारे देख कर,
इस बार मेरे पांव टिक नहीं पाए,
और उसे खिलाने उसकी तरफ चला गया।

चावल में थोड़ी सी पड़ी दाल सूख गयी थी,
कैसे खा सकेगा वो इसको,
लेकिन उनको सिखाया भी किसने होगा,
कि कितने चावल में कितनी दाल लेते है,
खीर थी तो वो खाने को राजी हो गया,
लेकिन उसे भी किशमिश पसंद नही थी खीर में-
ठीक मेरी तरह,
मेरे घर में तो सबको पता था
लेकिन अब्दुल के बारे में यहाँ,
किसी को पता भी होगा?

आओ कुछ करते है इन बच्चो के लिए,
जो आप अपने बच्चो के लिए करते है,
उसका एक छोटा सा टुकड़ा।
जिंदगी सबके साथ एक जैसी नहीं होती,
किसी को पलकों पर बिठा कर रखती है
तो किसी को पाँव में भी नहीं बिठाती!
जिंदगी है; मौत के जैसे इसके सामने भी
सबकी कहाँ चलती है!

---

Well spent Sunday..
21/05/2017

Well spent Sunday..

परी, अब्दुल और आनंद - भाग 2....ये तो वही है जो सबसे अच्छा नाच रहा था- आनंद।समझ आया कि वो चुपचाप रो रहा था।उसे भी खाना अच...
07/05/2017

परी, अब्दुल और आनंद - भाग 2
....ये तो वही है जो सबसे अच्छा नाच रहा था- आनंद।

समझ आया कि वो चुपचाप रो रहा था।
उसे भी खाना अच्छा नहीं लगा या
उसे अपने घर के पुराने दिन याद आगये।
सोचा कि खाना पसंद नापसंद आना इन बच्चो के लिए सवाल ही नहीं था।
सब इतने किस्मत वाले कहाँ होते है,
पुराने दिन ही याद आये होंगें।

अपनी जानलेवा बीमारी पता लगने से पहले के दिन,
जब मां और कभी कभी पापा के साथ बैठ कर खाना खाया करता था।
और आज उन दिनों की याद आ गयी होगी अचानक,
खीर देख कर शायद।
मुझे भी आ रही थी।

एक पल ख्याल आया कि उसको जा के पूछूँ
क्या हुआ कुछ चाहिए वगैरा,
लेकिन हिम्मत नही हुई
पांव ही नही हिले ये सोच कर की,
उसने यदि बोल दिया की-
- घर जाना है,
तो मैं क्या कहूँगा!
यदि उसने कह दिया कि
उसे मम्मी के हाथ से ही खाना है
तो मैं क्या करूँगा!
नहीं, मैं उसे पूछ कर और परेशान नहीं कर सकता,
और उसका जवाब सुनकर मैं भी
अपनी मज़बूरी पर और परेशान नहीं होना चाहता,

इससे अच्छा है कि मन में ही उन दिनों को याद करके आंसू निकाल ले,
किसे पता है, उसका कारण जान कर कुछ और बच्चो का खाना मुश्किल हो जाये!
वो चॉक्लेट से नहीं मान सकता था,
इसलिए अपनी मज़बूरी का फायदा उठा कर
मैंने उसको अनदेखा नसमझा कर दिया।

छोटे बच्चे को भी शायद कुछ याद आया होगा,
नहीं, उसको तो याद भी नही होगा
कि इससे पहले उसकी एक ज़िन्दगी और थी।
या ये भी हो सकता है कि,
आधे से ज्यादा बार उसे,
घर या घर वालो की बजाय,
चॉक्लेट ने ही खुश किया होगा,
चॉक्लेट से उसका रिश्ता ज्यादा था बजाय घर से!....
..जारी रहेगा भाग 3 में ।

04/05/2017

परी, आनंद और अब्दुल - भाग 1

आज कुछ अलग मन हुआ,
सोचा जन्मदिन कुछ बच्चो के साथ मनाते है,
बच्चे भी कुछ खास,
कुछ HIV से बीमार और कुछ अनाथ।

सबके साथ कुछ वक्त बिताया,
कुछ मस्ती कुछ नचाया,
फिर सबको खाना परोसा,
सब खाना खा रहे थे,
कुछ धीरे, कुछ जल्दी,
कुछ को चावल पसंद नही थे,
किसी को खीर ज्यादा ही पसंद थी।
हम कोशिश कर रहे थे कि
जिसको जो चाहिए वो उसे तुरंत दे दें,

तभी एक आवाज़ आई,
देखा तो वो छोटी परी रो रही थी,
कुछ साथी दौड़ के उसके पास गए,
और पूछने लगे उसके रोने की वजह,
खाना अच्छा नहीं लगा या कुछ और चाहिए,
कुछ बड़े बच्चे उसकी रोते हुए की तरफ देख रहे थे,
कुछ बच्चे अभी भी अपने खाने में मग्न थे-
-शायद ये उनके दिन में से एक अच्छा वक्त होता है।
वो अच्छी थी, एक चॉक्लेट में खुश होगयी।

मैं वही खड़ा था,
सबको देखने समझने की कोशिश में शायद,
लेकिन कुछ ऐसा भी होता है इस दुनिया में,
जो देखने समझने के बाद भी हम अनदेखा नसमझा करना बेहतर समझते है,
देखा कि उन बच्चो में एक बच्चा गर्दन झुकाये खा रहा था,
और बार बार अपनी कलाई से अपने गालों को साफ कर रहा था।
ये तो वही है जो सबसे अच्छा नाच रहा था- आनंद।....
..जारी रहेगा भाग 2 में।

Address

Maharashtra

Telephone

+919920933543

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Celebration with Little Wings posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share